Struggle

Struggle

Monday, March 7, 2011

तन चंचला
मन निर्मला
व्यवहार कुशला
भाषा कोमला
सदैव समर्पिता |

नदिया सा चलना
सागर से मिलना
खुद को भुलाकर भी
अपना अस्तित्व सभलना
रौशन अस्मिता |

सृष्टि की जननी
प्रेम रूप धारिणी
शक्ति सहारिणी
सबल कार्यकारिणी
अन्नपूर्णा अर्पिता. |

मूरत ममता
प्रचंड क्षमता
प्रमाणित विधायक
सौजन्य विनायक
अखंड सहनशीलता |

आज का युग तेरा है परिणीता
नारी तुझ पर संसार गर्विता | नारी दिवस की हार्दिक शूभेच्छा :)

No comments: